यह श्री कृष्ण मन्त्र सभी प्रकार के भौतिक सुख समृद्धि प्रदान करता , गोकुल नाथाय नमः”... इस आठ अक्षरों वाले श्रीकृष्णमंत्र का जो भी साधक जाप करता है उसकी सभी इच्छाएं व अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं। जी हा अब वह इच्छा धन से संबंधित हो, भौतिक सुखों से संबंधित या किसी भी निजी कामना को पूरा करने के लिए हो। लेकिन इस मंत्र का सही उच्चारण करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिषाचार्य पण्डित आनन्द शर्मा ने इस मंत्र के जप का विधान व इससे होने वाले लाभ का विस्तार से बताया है ।
मंत्र जप की विधि सुबह सूर्योदय से पहले नित्यकर्म से निवर्त होकर स्नान कर शुद्ध मन शांत भाव से प्रभु श्री सूर्यनारायण को अर्घ दे क्योकि सूर्य देव सँसार के समस्त प्राणियों के द्वारा किये गए पूण्य कर्म के साक्षी होते हैं। पूर्व दिशा की तरफ मुख करके आसन पर बैठे एक दीपक जलाएं उसमे गाय का घृत उपयोग में ले जो कि सर्वश्रेष्ठ है प्रभु श्री कृष्ण को गाय का घृत बहुत प्रीय है । जप से पहले 11 बार , श्री कृष्णाय शरणं मम । बोले उसके बाद 108 जप की एक माला रोज सुबह करे या सवा लाख मन्त्र जप का संकल्प लें व आरम्भ करें
मन्त्र का महत्व
इस मंत्र का सही उच्चारण व जप समस्त प्रकार के भौतिक सुख व मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला है इस के प्रभाव से घर मे सुख समृद्धि सदा सर्वदा बनी रहती है


Comments
Post a Comment