श्री हनुमान यंत्र
शास्त्रो के अनुसार यंत्र में साक्षात् देव का वास होता है | हनुमान यंत्र भी हनुमान जी का ही स्वरुप है यंत्र द्वारा हनुमान जी की आराधना करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते है और उनकी कृपा सदैव आप पर बनी रहती है
यन्त्र से सम्बंधित सावधानियां जिन्हें जानना बहुत आवश्यक हैं इस प्रकार है..
1 यंत्र का निर्माण भोजपत्र पर करना सर्वश्रेष्ठ होता है हनुमान यंत्र बनाते समय लाल चंदन का ही प्रयोग करे।
2 यंत्र का निर्माण किसी विद्वान के सानिध्य में विधि विधान से करना चाहिए। 3 सही समय या शुभ मुहूर्त या योग के अनुसार ही यंत्र बनाये
4 यंत्र के निर्माण के समय मंत्र का जाप अनवरत जारी रहना चाहिए।
5 यंत्र का निर्माण करते समय पूजा में स्वयं शामिल होना सर्वश्रेष्ठ माना गया है
6 यंत्र को शुद्ध गंगा जल से पवित्र करे
7 श्रीहनुमान यंत्र को सिद्ध करने के पश्चात् घर में पूजा -स्थल पर स्थापित करना चाहिए
श्री हनुमान यंत्र को सिद्ध करने की पूजा पाठ विधि
सबसे पहले शुभ योग में भोजपत्र पर निर्माण करें या किसी विद्वान से बनवाये । संकल्प लेकर मंगलवार के दिन सुबह-सुबह पूर्व दिशा की तरफ एक चौकी की स्थापना करें इस पर लाल रंग का कपडा बिछा दे | अब इस चौकी पर हनुमान यंत्र को स्थापित करें | लाल बूंदी के लडू का भोग लगाएं चौकी के आगे एक घी का दीपक प्रज्वलित करें और इस मंत्र के 11000 ज़प करें | मंत्र ” ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ” | इस प्रकार ग्यारह हज़ार मंत्र जप के पश्चात् अगले दिन हवन करें व श्री हनुमान जी के इस मंत्र की 1100 आहुतियाँ दे | ऐसा करने के पश्चात् अंत में हनुमान यंत्र को हवन के उपर से 108 बार वार ले और हवन की भस्म द्वारा तिलक करें | ओर सिंदूर का भी तिलक करें ऐसे हनुमान यंंत्र सिद्ध कर सकते है | इस सिद्ध हनुमान यंत्र को अपने पूजा स्थल में रखे व नियमित रूप से इसकी पूजा करें |
हनुमान यन्त्र की नित्य पूजा कैसे करे आइये जाने:...
नित्य पाठ-पूजा में सबसे पहले अपने गुरुदेव व गणेश जी का ध्यान करें फिर आप हनुमान जी का ध्यान करते हुए मन्त्र स्तुति से उनकी आराधना करें और अब अपने समय अनुसार हनुमान अष्टक, हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ करें | व ” ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ” मंत्र का 108 बार जप करें मन्त्र जाप लाल चंदन की माला से करे जो सर्वश्रेष्ठ है ।
मंगलवार व शनिवार को यन्त्र की पूजा के पश्चात लड्डू या गुड़ चने का भोग अवश्य लगाए ये बहुत शुभकारी फलदायक होता है
आप श्रीहनुमान यंत्र को सिद्ध करने के पश्चात् यंत्र की नियमित रूप से पूजा करें | हनुमान यंत्र में साक्षात् हनुमान जी विराजमान होते है इसीलिए यंत्र द्वारा हनुमान आराधना आपके सभी कष्टों को दूर कर आपको सुख-सम्रद्धि से परिपूर्ण करती है |


Comments
Post a Comment